पांच सूत्रीय मांगों पर एएनएम का कार्य बहिष्कार, आंदोलन तेज
- समान कार्य-समान वेतन समेत पांच मांगों को लेकर आर-पार की तैयारीलेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एएनएम ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। कार्य बहि

महराजगंज, निज संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एएनएम ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चितकालीन धरने का एलान करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एएनएम ने कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।एएनएम ने बताया कि समान कार्य-समान वेतन समेत पांच मांगों को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ में मार्च प्रस्तावित था। उनका आरोप है कि मार्च के दौरान सरकार की ओर से कर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इससे एएनएम में आक्रोश है। कर्मियों ने कहा कि लखनऊ में चल रहे धरने का समर्थन देकर वे शांतिपूर्ण जिले मे कार्य बहिष्कार पर रहेंगी।
इस दौरान सुमन सिंह ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा। इस दौरान बंदना, श्वेता, शशिकला भारती, आराधना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अर्चना शर्मा, श्वेता भारती और माया देवी समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं।

