संविदा एएनएम समस्याओं को लेकर सांसद से मिलीं

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर में, एएनएम संविदा संघ की प्रदेश संयोजिका प्रेमलता पाण्डेय के नेतृत्व में सदस्यों ने सांसद रविकिशन से मुलाकात की। उन्होंने संविदा एएनएम की समस्याएं और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी। सांसद ने महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता जताई और उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

संविदा एएनएम समस्याओं को लेकर सांसद से मिलीं

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संविदा एएनएम के समायोजन, मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर एएनएम संविदा संघ की प्रदेश संयोजिका प्रेमलता पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को सदस्यों ने सांसद रविकिशन से मुलाकात की। इस दौरान संविदा एएनएम ने अपनी समस्याओं की जानकारी सांसद को दी। सांसद रविकिशन ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। संविदा पर कार्यरत 17 हजार एएनएम की आवाज दबने नहीं पायेगी, जो भी मांग पत्र सौंपा गया उसके निदान के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव विन्दरावती यादव, जिलाध्यक्ष राजनंदनी, विभा मिश्रा, साधना पाण्डेय, रंजना, हिन्दू सिंह, सीमा राय, कुसुम भारती, अंजू प्रजापति, शीतल, बबली, सारिका राय, पूजा यादव, अनिता श्रीवास्तव, सत्यार्थी सिंह, शकुंतला, अंजली, नेहा कुशवाहा, सुकन्या, सीमा देवी, चन्द्रकला, उजाला, सुनीता राय, विमला, स्नेहलता, प्रियंका, विनीता, सविता, प्रतिभा, गायत्री उपस्थित रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंविदा एएनएम समस्याओं को लेकर सांसद से मिलीं