कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर अंजली को किया गया सम्मानित
देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल निवासी राजू शर्मा की पुत्री अंजली कुमारी को बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। जदयू के प्रदेश सचिव सुनील कुमार शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बुके और मिठाइयां दी। उनके चयन ने गांव और समाज का मान बढ़ाया है।

देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल निवासी राजू शर्मा की पुत्री अंजली कुमारी को बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर जदयू के प्रदेश सचिव सह बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा के संयोजक सुनील कुमार शर्मा की पुत्री अंजली कुमारी को बुके,शॉल देकर एवं मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंजली ने माता पिता परिवार, गांव, समाज का मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ाया है। जो बहुत ही गर्व की बात है। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव डा.अरुण कुमार शर्मा,जिलाध्यक्ष चंद्रभुषण शर्मा,अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, नीलम देवी, संतोष शर्मा, पप्पू शर्मा, राजन शर्मा, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, अरविंद शर्मा, देसरी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, बलिंद्र शर्मा, डा. राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, वैधनाथ शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
राजेश कुमार
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


