दुग्ध उत्पादन बढ़ाने वाले पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

बक्शा ब्लॉक परिसर में उपकृषि निदेशक ने 19 और 20 सितंबर को वाराणसी में होने वाले पशु मेले की तैयारियों और किसानों की सहभागिता की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को मेले में पुरस्कार पाने की जानकारी दी। पशुपालक गायों और भैंसों से दूध उत्पादन के आधार पर मेला में भाग ले सकेंगे।

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने वाले पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार

नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को उपकृषि निदेशक ने बैठक कर 19 और 20 सितंबर को वाराणसी में होने वाले पशु मेले की तैयारियों और किसानों की सहभागिता की समीक्षा की।

पशुपालकों के लिए जानकारी

उन्होंने प्रगतिशील किसानों, एफपीओ और पशुपालकों को ‘रंगीलो काशी’ कार्यक्रम की जानकारी दी। उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि मेले में देशी और विदेशी नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन के आधार पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

मेले में भागीदारी की शर्तें

उन्होंने बताया कि देसी नस्ल में गिर, साहीवाल, थारपारकर और गंगातिरी गाय पालने वाले किसान, जबकि विदेशी नस्ल में जर्सी गाय पालने वाले पशुपालक प्रतिभाग कर सकते हैं। भैंस पालने वाले किसान भी मेले में हिस्सा ले सकेंगे। बताया कि देसी नस्ल की गाय से प्रतिदिन 15 लीटर, विदेशी नस्ल की गाय से 25 से 50 लीटर और भैंस से प्रतिदिन 18 लीटर दूध उत्पादन करने वाले पशुपालक मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों की सहभागिता

उपकृषि निदेशक बक्शा ने केंद्र के वैज्ञानिकों को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होने वाले कृषि पशु मेले की जानकारी दी और पात्र किसानों को इसमें शामिल कराकर लाभान्वित करने पर जोर दिया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार, एडीओ एजी अनुराग सिंह, केंद्र प्रभारी अधिकारी वैज्ञानिक डॉ. कंचन, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा सहित सत्येंद्र सिंह, पारसनाथ यादव, विद्याधर, शरद कुमार सिंह, रामआसरे, रमाशंकर, रामप्रसाद यादव, रायबहादुर, संत प्रसाद सिंह, गौरव मौर्य, बिंदु सरोज और जगदीश तिवारी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦पशु मेला कब और कहाँ हो रहा है?−
पशु मेला 19 और 20 सितंबर को वाराणसी में हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुग्ध उत्पादन बढ़ाने वाले पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार