इटावा के अनिल यदुवंशी ने इटली में पूरा किया आयरनमैन

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

इटावा के अनिल यदुवंशी ने इटली के सर्विया में आयोजित आयरनमैन एमीलिया रोमाग्ना को 13 घंटे 21 मिनट 54 सेकंड में पूरा कर दूसरे सबसे तेज भारतीय एथलीट बन गए। अनिल ने 10 महीने की मेहनत की और विभिन्न एथलेटिक गतिविधियों का संतुलन बनाकर सफलतापूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

इटावा के अनिल यदुवंशी ने इटली में पूरा किया आयरनमैन

इटावा। इटावा के अनिल यदुवंशी ने इटली के सर्विया में आयोजित आयरनमैन एमीलिया रोमाग्ना पूरा किया। उन्होंने फुल आयरनमैन 13 घंटे 21 मिनट 54 सेकंड में पूरा कर दूसरे सबसे तेज भारतीय एथलीट बने। आयरनमैन में 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 42.2 किमी दौड़ यानी कुल 226.2 किमी दूरी तय करनी होती है। शहर के शांति कॉलोनी के रहने वाले अनिल वर्तमान में आईटी कम्पनी में हैदराबाद में जॉब कर रहे है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में उनके अलावा 12 भारतीय एथलीट भी शामिल हुए थे।अनिल ने बताया कि 10 माह तक प्रशिक्षण कर पेशेवर जीवन के साथ तैराकी, साइकिलिंग, रनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को संतुलित किया।

उन्होंने तैयारी का श्रेय कोच रणजीत, डॉ. विग्नान और जीएसए पूल के हेड कोच आयुष यादव को दिया। पत्नी डॉ. प्राची यादव ने न्यूट्रिशन व रिकवरी में अहम भूमिका निभाई। अनिल की इस उपलब्धि पर उनके मित्र श्रवण कुमार समेत परिवार के सदस्यों व मित्रों ने उनको बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइटावा के अनिल यदुवंशी ने इटली में पूरा किया आयरनमैन