अनिल वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

मैनपुरी। लखनऊ में आयोजित इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो 2026 के भव्य मंच पर मैनपुरी का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ।

अनिल वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

लखनऊ में आयोजित इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो 2026 में मॉडर्न मूवीज के स्वामी अनिल कुमार वर्मा को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके विशेष और उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन के महासचिव दिनेश चंद्र वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। अनिल कुमार वर्मा पिछले 45 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने लंबे अनुभव, अटूट समर्पण और रचनात्मक योगदान के जरिए उन्होंने न केवल इस कला को समृद्ध किया है, बल्कि जिले को भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (जिला इकाई, मैनपुरी) की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअनिल वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड