अफसर कराएंगे जांच तहरीर देने के बाद क्यों ली वापस
अफसर कराएंगे जांच तहरीर देने के बाद क्यों ली वापस अफसर कराएंगे जांच तहरीर देने के बाद क्यों ली वापस अफसर कराएंगे जांच तहरीर देने के बाद क्यों ली वापस

विकास भवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पशुपालन विभाग के कार्यालय से गोशाला से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा कंप्यूटर सिस्टम से गायब होने के मामले में थाना पुलिस को तहरीर देने के बाद वापस लिये जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि आखिर तहरीर देने के बाद वापसी क्यों ली गयी, इसकी भी जांच करायी जायेगी। अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला की घटना के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पता चला कि कार्यालय के कंप्यूटर से गोशालाओं से संबंधित डेटा ही गायब है, जब इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ दिनों पूर्व कार्यालय से रिलीव हुये एक बाबू द्वारा डेटा डिलीट किया जा चुका है, ऐसा बाबू ने जाते-जाते क्यों किया, इससे बाबू की भूमिका अधिकारियों को संदिग्ध लगी।
अधिकारियों ने गोशाला का पटल देख रहे लिपिक से थाना सिविल लाइंस में डेटा डिलीट कर जाने वाले बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दिलायी। तहरीर छह बजे दी गयी और सात बजे समझौता दिखाकर वापस ले ली गयी। कार्यालय के ही दूसरे बाबू ने प्रार्थना पत्र वापस लिया, जिस पर तहरीर देने वाले बाबू के दस्तखत हैं। तहरीर वापस लेने का कारण बताया है कि संबंधित बाबू ने पेन ड्राइव में डेटा उपलब्ध करा दिया है। इधर उच्च अधिकारियों को पता चला कि तहरीर देने के बाद वापस ले लगी गयी तो नाराजगी जतायी एवं इस मामले में भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है रिलीव हो चुके बाबू द्वारा ही यहां रहते गोशाला से संबंधित पटल देखा जाता था।

