हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, हापुड़
एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, भाषण, लेखन और कहानी-वाचन जैसे विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने हिंदी को संस्कृति से जोड़ने वाली सशक्त भाषा बताया। मैनेजर सौरभ गुप्ता ने विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया।
हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, भाषण, हिंदी लेखन और कहानी-वाचन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की समृद्धता और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। मैनेजर सौरभ गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। डायरेक्टर आयुषी गुप्ता ने हिंदी की साहित्यिक विरासत पर गर्व जताते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर स्कूल में कार्यकम


