आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने काला दिवस मनाकर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गया के महासंघ भवन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने काला दिवस मनाकर किया प्रदर्शन

गया के महासंघ भवन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश में मनाए जा रहे काला दिवस के तहत सभी सेविका और सहायिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को ग्रेच्युटी देने का आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को भेजा मांगपत्र

प्रदर्शन की प्रक्रिया

प्रदर्शन के दौरान संघ की ओर से जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मांगपत्र भेजा गया। मांगपत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का तत्काल भुगतान, मानदेय में बढ़ोतरी तथा आंगनबाड़ी कर्मियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधु कुमारी ने की। इस अवसर पर जिला मंत्री मंजू कुमारी, महिला उपसंयोजिका रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)

सामान्य प्रश्न

आंगनबाड़ी सेविकाएँ किस दिन प्रदर्शन कर रही थीं?
आंगनबाड़ी सेविकाएँ शुक्रवार को प्रदर्शन कर रही थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।