आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा और संकल्प कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं और संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बच्चों को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया और परिवारों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

शाहजहांपुर। सेवा और संकल्प के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भावलखेड़ा ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। केंद्रों पर बच्चों की गतिविधियों के साथ उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने परिवारों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए पौष्टिक आहार पर ध्यान देने की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीपीओ कुसुम सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें:चंडी के 197 आंगनबाड़ी केंद्र रंगोली से सजे


