आंगन मिलन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गतिविधियां

हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा के नपं क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की वृद्धि, खेल, रचनात्मक गतिविधियां और माता-पिता को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना था।

 आंगन मिलन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गतिविधियां

हसनपुरा। नपं हसनपुरा स्थित प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंतिम दिन गुरुवार को आंगन मिलन के तहत स्वागत एवं परिचय के बाद बाल वृद्धि, कहानी, गीत, खेल, रचनात्मक एवं मौखिक आधारित गतिविधियां आयोजित किया गया। बता दें कि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन’ के तहत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों एवं लाभार्थी माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना तथा पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास के प्रति जागरूक करना था। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका व लाभार्थी मौजूद थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगन मिलन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गतिविधियां