आंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल

हिन्दुस्तान, गोंडा
share

नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल लगाए। महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी की गई।

आंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल
आंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल

नवाबगंज, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परिसर में सोमवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल लगाकर उनके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की ओर से मीठी मठरी, पूड़ी, कचौड़ी, खीर और सूजी समेत विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। अतिथियों ने स्टालों का अवलोकन कर व्यंजनों और उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी ली।कार्यक्रम

के दौरान छः माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी कराई गई। इसके बाद हल्दी बेबी प्रतियोगिता ,फल वितरण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री तथा सहायिकाओं को साड़ी वितरण किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा सिंह ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य सेविका दीपाली सिंह,मीताली सिंह,मीना, मोहिनी, पूजा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी सहित तमाम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल