ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभ्रष्टाचार छिपाने के लिए सीबीआई को रोकना चाहते हैं आंध्र-बंगाल: जेटली

भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सीबीआई को रोकना चाहते हैं आंध्र-बंगाल: जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए दोनों राज्य सीबीआई को रोकना चाहते हैं। इसके साथ ही नोटबंदी...

भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सीबीआई को रोकना चाहते हैं आंध्र-बंगाल: जेटली
एजेंसी,भोपाल।Sat, 17 Nov 2018 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए दोनों राज्य सीबीआई को रोकना चाहते हैं। इसके साथ ही नोटबंदी को नीतिपरक कदम बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे विकास की गति बढ़ी है। 

जेटली शनिवार को भोपाल में भाजपा का चुनावी घोषणा-पत्र जारी करने आए थे। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने सीबीआई को अपने राज्य में न घुसने देने की बात कही है, वे अपने लोगों को बचाना चाहते हैं और भ्रष्टाचार को छिपाना चाहते हैं। लेकिन, इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि इससे घोटाले खत्म नहीं हो जाएंगे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने नोटबंदी का भी खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब मोदी ने सत्ता संभाली थी, तब देश में सिर्फ 3 करोड़ 80 लाख लोग टैक्स भरते थे।

वर्तमान में यह संख्या 6 करोड़ 86 लाख हो गई है। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी देशहित में उठाया गया एक नैतिक कदम था। नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर नोटबंदी का कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के देवरी, बरघाट एवं मंडला में कल तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला था। 

राज्य के अनुरोध पर ही जांच हाथ में लेती है सीबीआई 
वित्त मंत्री ने जेटली ने कहा कि भारत में संघीय व्यवस्था है। सीबीआई का गठन गंभीर मामलों की जांच के लिए हुआ था। सीबीआई खुद किसी राज्य के मामले की जांच नहीं करती, जब राज्य उससे अनुरोध करते हैं तभी वह जांच अपने हाथ में लेती है। उसे रोकने का कदम जो राज्य उठा रहे हैं, उन्हें भय है। वे कुछ छिपाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सीबीआई को रोकने से बंगाल का सारदा घोटाला खत्म हो जाएगा? जहां तक आंध्र प्रदेश की सरकार का सवाल है, तो उसने किसी को बचाने के लिए यह कदम उठाया है। 

नायडू ने आंध्र में सीबीआई पर रोक लगाई 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि सीबीआई भरोसे के लायक नहीं बची है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सीबीआई और आयकर विभाग के सहारे मेरी सरकार गिराना चाहती है। इसलिए, उन्होंने अपने राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नायडू का समर्थन किया है। 

सबरीमाला विवादः बीजेपी नेता गिरफ्तार, पार्टी कार्यकर्ता विरोध में उतरे

J&K:आतंकियों ने की युवक की हत्या, बनाया वीडियो,48 घंटे में दूसरी हत्या

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें