आंध्र में 21 दिनों में कोरोना से 12 लोग संक्रमित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीआंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने बताया कि राज्य में 21 दिनों के भीतर 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से चार की मौत हो गई। मरने वाले व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और किडनी की समस्याएं थीं। कोविड-19 का पहला मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज हुआ था।

अमरावती, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने गुरुवार को बताया कि राज्य में 21 दिनों के बीच 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों को हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), डायबिटीज (मधुमेह), किडनी की समस्या और अन्य तरह की गंभीर बीमारियां थीं। आयुक्त के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज किया गया था और एक से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


