ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआंध्र प्रदेश के लिए तीन राजधानियों का ऐलान- विशाखापट्टनम एग्जीक्यूटिव, कर्नूल ज्यूडिशियल तो अमरावती बनेगा लेजिस्लेटिव कैपिटल

आंध्र प्रदेश के लिए तीन राजधानियों का ऐलान- विशाखापट्टनम एग्जीक्यूटिव, कर्नूल ज्यूडिशियल तो अमरावती बनेगा लेजिस्लेटिव कैपिटल

आंध्र प्रदेश ने मंलगवार को अपनी अलग राजधानी बनाने के ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि ऐलान में राज्य की तीन राजधानी बनाने की बात कही गई है। इन तीन में एक उत्तरी तटीय आंध्र जबकि दूसरी मध्य...

आंध्र प्रदेश के लिए तीन राजधानियों का ऐलान- विशाखापट्टनम एग्जीक्यूटिव, कर्नूल ज्यूडिशियल तो अमरावती बनेगा लेजिस्लेटिव कैपिटल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 17 Dec 2019 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश ने मंलगवार को अपनी अलग राजधानी बनाने के ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि ऐलान में राज्य की तीन राजधानी बनाने की बात कही गई है। इन तीन में एक उत्तरी तटीय आंध्र जबकि दूसरी मध्य आंध्र और तीसरी राजधानी रायलसीमा आंध्र में होगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में इसका ऐलान करते हुए कहा कि विशाखपत्तनम एग्जीक्यूटिव कैपिटल, कर्नूल को ज्यूडिशियल कैपिटल और अमरावती को लेजिस्लेटिव कैपिटल बनाया जाएगा। बता दें कि अभी तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों की राजधानी हैदराबाद थी।

आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपनी बात को रखते हुए मुख्यंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार तीन राजधानी एक विधायी राजाधानी, एक कार्यकारी राजधानी और एक न्यायिक राजधानी बनाने पर विचार कर रही है। रेड्डी ने कहा कि विशाखापट्टनम के पास जो बुनियादी ढांचा है वहां बिना ज्यादा खर्च किए कार्यकारी राजधानी के रूप में विकसित कर सकते हैं। जबकि जबकि वर्तमान में अमरावती को विधायी राजधानी के रूप में डेवलप किया जा सकता है और कुरनूल को न्यायिक राजधानी बनाई जा सकती है। सीएम ने कहा कि इस तरह से हमें एक संतुलित विकास मिल सकता है। 

जगन ने कहा कि इसके लिए जानकारी हासिल करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंसल्टेंसी फर्म काम करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंसल्टेंसी फर्म की रिपोर्ट के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी क्षेत्र पर निर्णय लेने के लिए गठित सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जी एन राव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति एक दो दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।

विधानसभा में चर्चा के दौरान जगन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में भी एक संतुलित विकास के लिए तीन राजधानी शहर ब्लूमफ़ोन्टीन, प्रिटोरिया और केपटाउन थे। इस तरह से आंध्र प्रदेश भी चौमुखी विकास के लिए कई राजधानियों की अवधारणा पर विचार कर सकता है। इस दौरान जगह मोहन रेड्डी ने राज्य की पिछली टीडीपी सरकार को भी घेरा और कहा कि टीडीपी सरकार ने 1.09 लाख करोड़ रुपये की लागत से 53,000 एकड़ में राजधानी विकसित करने की डिजाइन लाई थी लेकिन पूरी परियोजना ही बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से भर गया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें