ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआंध्र प्रदेश में बना टीकाकरण का रिकॉर्ड, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई वैक्सीन

आंध्र प्रदेश में बना टीकाकरण का रिकॉर्ड, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई वैक्सीन

कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर आंध्र प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में एक ही दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा है। अब तक किसी भी राज्य में यह रिकॉर्ड नहीं बन पाया है। रविवार...

आंध्र प्रदेश में बना टीकाकरण का रिकॉर्ड, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई वैक्सीन
पीटीआई,हैदराबादSun, 20 Jun 2021 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर आंध्र प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में एक ही दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा है। अब तक किसी भी राज्य में यह रिकॉर्ड नहीं बन पाया है। रविवार को शाम 6 बजे तक सूबे में 12,56,215 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। यही नहीं यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि टीकाकरण का अभियान राज्य में 6 बजे के बाद भी कुछ हिस्सों में जारी था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अब तक 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। 

इसके अलावा 27 लाख से ज्यादा लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दो टीके लग चुके हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी, तब से अब तक 27 करोड़ से ज्यादा टीके देश भर में लग चुके हैं। आंध्र प्रदेश में रविवार को चले टीकाकरण के महाअभियान में 45 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा 5 साल से कम आयु के बच्चों की माताओं को भी प्राथमिकता के साथ वैक्सीन दी गई। प्रदेश के 13 जिलों की 2,200 लोकेशंस पर सुबह 6 बजे से ही वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। दोपहर 2 बजे तक हेल्थ वर्कर्स ने कुल 9,02,308 लोगों को वैक्सीन दी थी। 

इसके बाद दोपहर 3 बजे तक यह आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया। प्रशासन ने दिन के अंत तक कुल 14 लाख टीके लगाने का लक्ष्य तय किया है। जिलावार बात करें तो पूर्वी और पश्चिम गोदावरी जिले टीकाकरण के मामले में टॉप पर रहे हैं। पूर्वी गोदावरी जिले में 1.48 लाख लोगों को टीका लगा है, जबकि पश्चिम गोदावरी जिले में 1.43 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसके अलावा कृष्णा, विशाखापतनम और गुंटूर जिलों में टीकाकरण का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश ने एक दिन में सबसे ज्यादा 6,28,961 लोगों के टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें