गुंटूर: 40 साल पुरानी दरगाह तोड़कर मस्जिद बनाए जाने को लेकर तनाव, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
जिस दरगाह को तोड़ने का प्रयास किया गया, वहां बीते 40 सालों से लोग प्रार्थना करते रहे हैं। स्थानीय लोग दरगाह को तोड़े जाने के सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि हम इसे तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में दरगाह तोड़कर मस्जिद बनाए जाने को लेकर तनाव फैल गया है। जिले के एलबी नगर का यह मामला है, जहां कुछ लोग हथौड़ा लेकर दरगाह को तोड़ने के लिए एकजुट हो गए। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बात ज्यादा बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस का दावा है कि हालात अब नियंत्रण में है।
रिपोर्ट के मुताबिक जिस दरगाह को तोड़ने का प्रयास किया गया, वहां बीते 40 सालों से लोग प्रार्थना करते रहे हैं। स्थानीय लोग दरगाह को तोड़े जाने के सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि इतनी पुरानी दरगाह को हम तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने ट्वीट किया है। इसमें कुछ लोग दरगाह को तोड़ते नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, 'बाजी बाबा दरगाह की स्थापना एएस रत्नम उर्फ रहमान ने की थी, जो यहां कई सालों से रह रहे थे। उन्होंने 15 साल पहले इसी जमीन में अपनी पत्नी के लिए समाधि बनवाई थी। उन्होंने अपनी बेटी और पड़ोसियों को उनकी मृत्यु के बाद मस्जिद बनाने के लिए कहा था। 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई।'
अधिकारी ने बताया कि रहमान की मृत्यु के बाद उनकी बेटी ने मस्जिद बनाने के लिए यह जमीन दान कर दी। हालांकि, उनके पड़ोसी इसके लिए राजी नहीं हुए। इन लोगों का कहना है कि दरगाह नहीं तोड़ी जानी चाहिए। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि इस मामले में हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन कदम उठाए गए हैं। फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

