अनन्या का सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-17 क्रिकेट में चयन
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
रानीबाग की अनन्या बोरा का चयन 'सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-17 क्रिकेट टीम' में हुआ है। वह सेंट थेरेसा स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और हल्द्वानी कोट्स क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं कोच को दिया है।

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। रानीबाग की रहने वाली होनहार खिलाड़ी अनन्या बोरा का चयन ‘सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-17 क्रिकेट टीम’ में हुआ है। शिक्षक दीपक नौंगाई ने बताया कि अनन्या वर्तमान में सेंट थेरेसा स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी क्रिकेट की बारीकियां हल्द्वानी कोट्स क्रिकेट अकादमी से सीखी हैं। अनन्या इससे पहले भी कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। अन्यया ने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता साह बोरा और पिता विक्रम बोरा एवं कोच का दिया है।


