जनता इस बार नीरज की गैस निकाल देगी : अनंत सिंह
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के बजाय जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया। उन्होंने नालंदा में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर रोड शो और जनसंपर्क किया। भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी उनके साथ थे। मघड़ा में अनंत सिंह ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार जनता उन्हें जवाब देगी।

जनता इस बार नीरज की गैस निकाल देगी : अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में नालंदा के दो दर्जन से अधिक स्थानों का किया तूफानी दौरा चुनावी जनसंपर्क में बाहुबली विधायक के साथ भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी रहे मौजूद बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नालंदा जिले में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। जिले के दो दर्जन से अधिक स्थानों के तूफानी दौरा उन्होंने रोड शो किया।
इसी क्रम में उनका काफिला बिहारशरीफ के मघड़ा पहुंचा। वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस चुनावी जनसंपर्क अभियान में विधायक के साथ जाने-माने भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मघड़ा में समर्थकों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार पर सीधा तंज कसा। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि जनता भगवान है, और इस बार जनता नीरज की गैस निकाल देगी।

