झारखंड आंदोलन के सपने अब तक अधूरे : आनंद मोहन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राज्य गठन के 26 साल बाद भी आंदोलनकारियों के सपनों को असाकार बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी विकास दर से पीछे है, जबकि बिहार प्रगति कर रहा है। राजनीतिक नेतृत्व और प्रबुद्ध वर्ग की निष्क्रियता को झारखंड के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरक्षण व्यवस्था पर भी सुझाव दिए।

झारखंड आंदोलन के सपने अब तक अधूरे : आनंद मोहन
झारखंड आंदोलन के सपने अब तक अधूरे : आनंद मोहन

जमशेदपुर। पूर्व सांसद व बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन ने झारखंड गठन, विकास, छात्र आंदोलनों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के करीब 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों और शहीदों के सपने पूरी तरह साकार नहीं हो सके हैं।उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद झारखंड अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर पाया। वहीं बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में प्रगति की है। आनंद मोहन ने झारखंड के पिछड़ेपन के लिए राजनीतिक नेतृत्व के साथ प्रबुद्ध वर्ग की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार बताया।छात्र

आंदोलनों पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान होना चाहिए।आरक्षण पर उन्होंने सुझाव दिया कि आरक्षण का लाभ लेकर उच्च पदों तक पहुंच चुके लोगों के परिवारों को आरक्षण से बाहर करने पर विचार होना चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने झारखंड के विकास मॉडल और सामाजिक न्याय की नीतियों की समीक्षा की आवश्यकता जताई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड आंदोलन के सपने अब तक अधूरे : आनंद मोहन