रेवतीपुर की मुख्य सेविका अनामिका राय हुईं सम्मानित
रेवतीपुर की मुख्य सेविका अनामिका राय ने अपनी कार्यकुशलता से विभाग का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण आईसीडीएस के अंतर्गत मुख्य सेविकाओं के लिए था, जिसका उद्देश्य विकास योजनाओं का प्रभावी संचालन करना है।

रेवतीपुर। स्थानीय बाल विकास परियोजना विभाग में कार्यरत मुख्य सेविका अनामिका राय ने अपनी कार्यकुशलता से विभाग का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ स्थित उद्यमिता विकास संस्थान में आयोजित 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्हें प्रशिक्षु प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बाल विकास परियोजना निदेशालय की उप निदेशक स्वाति शुक्ला ने प्रदान किया। एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पर्यवेक्षकों को तकनीकी, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना था, ताकि विभागीय योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी संचालन हो सके। अनामिका राय ने बताया कि प्रशिक्षण उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का उपयोग वह विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने, कर्मचारियों के मार्गदर्शन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में करेंगी।


