खेल : अनाहत को तीसरी वरीयता, अभय भी प्रबल दावेदार
अनाहत को तीसरी वरीयता, अभय भी प्रबल दावेदार एशियाई खेल नई दिल्ली,

अनाहत को तीसरी वरीयता, अभय भी प्रबल दावेदार एशियाई खेल
एशियाई खेलों में वरीयता
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिह को एशियाई खेलों में महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीयता दी गई है। पुरुषों के एकल ड्रॉ में अभय सिंह को दूसरी वरीयता मिली है। खेलों के ड्रॉ की घोषणा गुरुवार को हुई। इनका निर्धारण 13 जुलाई की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया।
पदक की दावेदारी
पदक की दावेदार : भारत की पहली जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत एशियाई खेलों में पदक की प्रबल दावेदार हैं। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत को पांचवीं रैंकिंग वाली गत चैंपियन मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम और जापान की छठी रैंकिंग वाली सातोमी वातांबे से चुनौती मिलेगी। वह हाल ही में लंदन क्लासिक में सुब्रहमण्यम से हार गई थीं। भारत की तन्वी खन्ना को महिला एकल वर्ग में सातवीं वरीयता मिली है।
जोशना का रिकॉर्ड
जोशना रिकॉर्ड सातवीं बार उतरेंगी : अनुभवी जोशना चिनप्पा मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग में खेलेंगी। वह रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार एशियाई खेलों में भाग लेंगी।
पुरुष एकल वर्ग
पुरुष एकल में 24वीं रैंकिंग वाले अभय को दूसरी वरीयता मिली है जबकि गत चैंपियन मलेशिया के ऐन योउ एम को शीर्ष वरीयता दी गई है। भारत के वीर चोटरानी को चौथी वरीयता मिली है। भारत ने एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं लेकिन एकल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। स्क्वॉश को लॉस एंजेलेस ओलंपिक 2028 में पहली बार शामिल किया गया है। एकल वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाले को ओलंपिक में सीधे प्रवेश मिलेगा।


