कला संकाय परिसर में बरगद-नीम के पौधे लगाए

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में एएमयू के कला संकाय परिसर में 'आज का हमारा मिशनः छाया' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि श्रद्धा यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि पेड़ लगाना भविष्य के लिए आशा का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे।

कला संकाय परिसर में बरगद-नीम के पौधे लगाए

अलीगढ़। एएमयू के कला संकाय परिसर से ‘आज का हमारा मिशनः छाया’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परिसर में बरगद व नीम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक श्रद्धा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नईमा खातून व सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान भी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि एक पेड़ लगाना भविष्य के लिए आशा का बीज बोने के समान है। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद रिजवान खान, भूमि व उद्यान विभाग के सदस्य प्रभारी प्रो. अनवर शहजाद, जनसंपर्क कार्यालय की सदस्य प्रभारी प्रो. विभा शर्मा, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. निशात फातिमा, भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमजे वारसी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी व एएमयू कंजरवेशन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।