अमरोहा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की जिला टीम का चयन
27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन्स स्टेट क्रिकेट लीग के लिए अमरोहा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्रायल आयोजित किया। इस प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर टीम का चयन किया गया। पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को रामपुर वेटरन्स के खिलाफ होगा।

27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन्स स्टेट क्रिकेट लीग के लिए अमरोहा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आतिफ के मार्गदर्शन एवं सचिव हिमांचल यदुवंशी की देखरेख में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के अनुभव, प्रदर्शन, फिटनेस और खेल क्षमता को ध्यान में रखते हुए अमरोहा जिला वेटरन्स टीम का चयन किया गया। 27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन्स स्टेट क्रिकेट लीग में अमरोहा वेटरन्स का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को बिलासपुर में रामपुर वेटरन्स के खिलाफ खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आतिफ एवं सचिव हिमांचल यदुवंशी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि टीम अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना के साथ मैदान पर शानदार प्रदर्शन करेगी। चयनित खिलाड़ियों ने भी आगामी मुकाबले के लिए उत्साह व्यक्त किया और अमरोहा जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

