अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक चलेंगी सभी शुगर मिलें
अमरोहा में चीनी मिलें इस साल नए गन्ना पेराई सत्र में सामान्य समय से 10 से 15 दिन पहले चालू होंगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में पेराई शुरू होने के साथ, किसानों को समय पर गन्ने की आपूर्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उन्हें समय पर गेहूं की बुवाई में भी मदद मिलेगी।

अमरोहा में नए गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिलें अपने सामान्य समय नवंबर के पहले सप्ताह से लगभग 10 से 15 दिन पहले यानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह करीब 20 से 25 अक्टूबर के बाद से चालू होने की संभावना है। जिले की चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक चीनी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी। जिले के किसान 11 चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। गन्ने के बढ़ते रकबे और पैदावार की वजह से गन्ने की पेराई अब चीनी मिलों के लिए चुनौती बन गई है। चीनी मिल पहले 15 नवंबर के बाद चलती थीं।
लेकिन अब बढ़ते उत्पादन में चीनी मिलों का संचालन पहले करने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों से अक्टूबर के आखिरी सप्ताह सप्ताह तक पेराई शुरू करने को कहा गया था। चीनी मिलों में मरम्मत कार्य लगभग खत्म हो चुका है। चीनी मिलों के समय से चलने से किसानों को लाभ होगा और उन्हें गन्ना कोल्हू में डालने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। किसान गेहूं की बुवाई भी समय से कर पाएंगे। अमरोहा जनपद में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। सवा लाख किसान गन्ने की खेती पर निर्भर है। जिले के किसान हर साल गन्ने की बंपर पैदावार ले रहे हैं।डीसीओ मनोज कुमार के अनुसार सभी चीनी मिलों का समय से संचालन कराया जाएगा। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिले की चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक चीनी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी।


