सामूहिक विवाह समारोह में आज होगी 291 बेटियों की शादी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अमरोहा में 291 बेटियों का विवाह होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और दूल्हा-दुल्हन की पहचान के लिए स्कैनिंग की जाएगी। विवाह कार्यक्रम विभिन्न ब्लॉकों से आए युवा जोड़ों का समर्थन करेगा, जिसमें हर जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

सामूहिक विवाह समारोह में आज होगी 291 बेटियों की शादी

अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को अमरोहा में शहनाई बजेगी। इस क्षेत्र की 291 बेटियों का विवाह कराया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने बारात आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चयनित दूल्हा-दुल्हन की मंडप स्थल पर जांच की होगी और दोनों के अंगूठे और आंखों की स्कैनिंग से भी कराई जाएगी। जिससे किसी अपात्र को लाभ न मिल सके।सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को ब्लॉक अमरोहा, जोया, नगर क्षेत्र अमरोहा, नगर क्षेत्र जोया, नगर पंचायत नौगावां सादात से पात्र युवक युवितों का विवाह होगा। अब यह कार्यक्रम एएस बैंक्वट हाल अतरासी रोड में आयोजित होगा।

पहले यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन आईटीआई कॉलेज में होना था। सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरु की है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह कराए जाते हैं। योजना में प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। कुल 291 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। जिसमें अमरोहा ब्लॉक से 90 जोड़े, जोया ब्लॉक से 100, नगर अमरोहा से 85, नगर जोया से 9 और नौगावां सादात से 7 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसामूहिक विवाह समारोह में आज होगी 291 बेटियों की शादी