आईजीआरएस रैंकिंग : अमरोहा 44वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

अमरोहा जिले ने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में 39 स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के प्रभावी समाधान और हर दिन की समीक्षा के कारण यह सफलता मिली। डीएम ने बताया कि अधिकारियों को नागरिकों के पास जाकर समस्याओं का समाधान करने का जिम्मा सौंपा गया था।

आईजीआरएस रैंकिंग : अमरोहा 44वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा

अमरोहा। आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में जिले ने 39 पायदान की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके पहले बीते अगस्त माह में जिला 112 अंकों के साथ 44वें स्थान पर था। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि शिकायतों की गुणवत्ता और धरातलीय समाधान पर जोर दिए जाने से कामयाबी मिली है। प्रतिदिन की समीक्षा भी शुरू कराते हुए हर पटल की सीधी जवाबदेही तय की गई थी। अफसरों को दफ्तर में बैठकर आख्या लगाने से दूर फरियादी के पास पहुंचकर वस्तुस्थिति जानने का जिम्मा सौंपा गया था। इससे पूरी व्यवस्था में तेजी व पारदर्शिता आई। बताया कि शासन व उच्च स्तर पर जांचे गए 177 में से किसी भी प्रकरण खराब या अधूरा समाधान में दर्ज नहीं हुआ।

डिफाल्टर मामलों की दर भी 0.29 प्रतिशत रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईजीआरएस रैंकिंग : अमरोहा 44वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा