सीडीओ ने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने को अफसरों को चेताया

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा में सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान पीएम सूर्य घर योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम और फैमिली आईडी का मूल्यांकन किया। उन्होंने फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य पूर्ण करने के लिए शिविरों में अधिक से अधिक आईडी बनानी चाहिए।

सीडीओ ने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने को अफसरों को चेताया

अमरोहा, संवाददाता। सीडीओ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक लेते हुए पीएम सूर्य घर योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम, फैमिली आईडी की समीक्षा की। सीडीओ ने फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फैमिली आईडी बनाने के लिए लग रहे शिविरों में अधिक से अधिक आईडी बनाते हुए प्रगति लाने के साथ लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होनें निर्देश दिए कि आगामी बैठक में सीडीपीओ अवश्य प्रतिभाग करें।पीएम सूर्य घर योजना में सभी विभागों की प्रगति जानते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं और शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें।

आमजन के बीच योजना का प्रचार करते हुए लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैंको में लंबित प्रकरणों के निस्तारण कराने के निर्देश एलडीएम को दिए। उन्होंने ज़ीरो पावर्टी में चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, विद्युत संयोजन, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसटीओ, डीआईओएस, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।