आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 13 कारोबारी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मेला आज से 4 जुलाई को राजधानी के जनकेंद्र में आयोजित है कार्यक्रम अमरोहा से

आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 13 कारोबारी

प्रदेश की राजधानी में आयोजित आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में मंडल के 17 करोबारी शामिल होंगे। देशभर से आठ सौ उत्पादक, निर्यातक और एफपीओ संचालक बुलाए गए हैं। महोत्सव तीन जुलाई से शुरू है। मंडल के अमरोहा और बिजनौर क्षेत्र के आम के कारोबारी 4 जुलाई के सम्मेलन हिस्सा लेंगे। राजधानी के जनकेंद्र में सम्मेलन और मेले का आयोजन होना है। शुरुवार को उद्यान विभाग के उप निदेशक विनीत कुमार सिंह की अगुवाई में उत्पादक रवाना हुए। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान, विपणनकर्ता और निर्यातक बुलाए गए हैं। अमरोहा जिले के आम निर्यातक क्रमश: नदीम सिद्दीकी, ईशान सैनी, रजनीश कुमार शर्मा, अनामिका, आम उत्पादक रजत भारद्वाज, हरीश कुमार, प्रेम सिंह आर्या, प्रगतिशील किसान ओजस्व चौधरी के अलावा सुनील कुमार, हितेश चौधरी, संतोष कुमार हिस्सा लेंगे।उधर,

बिजनौर जनपद के एफपीओ संचालक राधेश्याम शर्मा, मो. साईम, गौरव कुमार और उद्यान निरीक्षक अरविंद कुमार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मुरादाबाद के जिला उद्यान अधिकारी आरके राना ने बताया कि जिले के 28 उत्पादों के आम भी मेले में स्टॉल पर प्रदर्शित होंगे। बीते साल ठाकुरद्वारा के बागान का आम पुरस्कृत हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।