ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअमृतसर रेल हादसा : देर रात घटनास्थल पर पहुंचे रेल राज्यमंत्री, बोले– रेलवे को नहीं थी दशहरा मनाने की जानकारी 

अमृतसर रेल हादसा : देर रात घटनास्थल पर पहुंचे रेल राज्यमंत्री, बोले– रेलवे को नहीं थी दशहरा मनाने की जानकारी 

अमृतसर में हुए रेल हादसे के बाद रेल रात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। रेल प्रशासन राहत कार्य में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है। यह...

अमृतसर रेल हादसा : देर रात घटनास्थल पर पहुंचे रेल राज्यमंत्री, बोले– रेलवे को नहीं थी दशहरा मनाने की जानकारी 
एजेंसी,अमृतसर Sat, 20 Oct 2018 04:08 AM
ऐप पर पढ़ें

अमृतसर में हुए रेल हादसे के बाद रेल रात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। रेल प्रशासन राहत कार्य में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है। यह समय राजनीति करने का नहीं है। प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। रेलवे अधिकारियों को इस दशहरा उत्सव की कोई जानकारी नहीं थी।
बतादें कि अमृतसर में उस समय बड़ा रेल हादसा हो गया जब लोग पटरियों के पास खड़े होकर दशहरा मेले में रावण दहन देख रहे थे और एकाएक दोनों ट्रैक पर ट्रेनें आ गई। इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो  गई है जबकि कई लोग घायल हो गए  हैं। अमृतसर रेल हादसे के कुछ घंटे बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और वह तत्काल भारत लौट रहे हैं। वह   सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित कार्नोट पुरस्कार ग्रहण करने अमेरिका में हैं। मंत्री ने कहा कि रेलवे दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता पहुंचा रहा है। 
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे रात 11 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली से रवाना होंगे।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया,  शोकसंतप्त और घायल लोगों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें। रेलवे घटनास्थल पर सभी संभव सहायता पहुंचा रहा है। मैंने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और तत्काल भारत लौट रहा हूं।''अमृतसर रेल हादसा ः 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें