ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअमृतसर रेल हादसा : अमरिंदर ने दिए जांच के आदेश, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रद्द किया अमेरिका दौरा 

अमृतसर रेल हादसा : अमरिंदर ने दिए जांच के आदेश, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रद्द किया अमेरिका दौरा 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ट्रेन से दर्जनों लोगों के कटने की घटना की जांच के आदेश दिए है। इसके साथ इजरायल की पूर्वनिर्धारित अपनी यात्रा स्थगित कर शुक्रवार को घटनास्थल पर जाने की...

अमृतसर रेल हादसा : अमरिंदर ने दिए जांच के आदेश, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रद्द किया अमेरिका दौरा 
चंडीगढ़ नई दिल्ली | एजेंसियांSat, 20 Oct 2018 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ट्रेन से दर्जनों लोगों के कटने की घटना की जांच के आदेश दिए है। इसके साथ इजरायल की पूर्वनिर्धारित अपनी यात्रा स्थगित कर शुक्रवार को घटनास्थल पर जाने की बात कही है।वहीं अमृतसर रेल हादसे के कुछ घंटे बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और वह तत्काल भारत लौट रहे हैं। वह   सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित कार्नोट पुरस्कार ग्रहण करने अमेरिका में हैं। मंत्री ने कहा कि रेलवे दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता पहुंचा रहा है। 
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे रात 11 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली से रवाना होंगे।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया,  शोकसंतप्त और घायल लोगों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें। रेलवे घटनास्थल पर सभी संभव सहायता पहुंचा रहा है। मैंने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और तत्काल भारत लौट रहा हूं।'' 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि घटना की असली वजहों का पता चल सके। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है। घटनास्थल पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में अतिरिक्त जवानों को तत्काल भेजा गया है। 
इस बीच, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को शनिवार को दौरा नहीं करने की सलाह दी है। प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के कारण राहत और पुनर्वास कार्य बाधित होगा। गौरतलब है कि अमरिंदर 21 अक्तूबर को पांच दिन के इजरायल दौरे पर जाने वाले थे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें