ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशAmritpal Singh: बदले भेष और कटा लिए केश, 11 दिनों में अमृतपाल सिंह ने 4 राज्यों में फांकी धूल

Amritpal Singh: बदले भेष और कटा लिए केश, 11 दिनों में अमृतपाल सिंह ने 4 राज्यों में फांकी धूल

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत को खोजने के लिए पंजाब के होशियारपुर में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस इस दौरान फगवाड़ा से होशियारपुर आ रही इनोवा कार का पीछा कर रही थी।

Amritpal Singh: बदले भेष और कटा लिए केश, 11 दिनों में अमृतपाल सिंह ने 4 राज्यों में फांकी धूल
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Wed, 29 Mar 2023 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

खालिस्तान समर्थक और 'पंजाब वारिस दे' के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह आज पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर सकता है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 11 दिनों पहले भगोड़ा घोषित किए जा चुके अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को अब तक खूब छकाया है। इस दौरान उसने चार राज्यों को छान मारा, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इन ग्यारह दिनों में अमृतपाल के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए। उसने कई तरह का भेष भी अपनाया। 

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पंजाब में पुलिस को चकमा देने के बाद वह हरियाणा पहुंचा। वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखिमपुरी खीरी होते हुए उत्तराखंड तक पहुंच गया। हालांकि, उत्तराखंड में नेपाल से लगी सीमा को सील कर दिया गया। अमृतपाल के देश छोड़ने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए।

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत को खोजने के लिए पंजाब के होशियारपुर में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस इस दौरान फगवाड़ा से होशियारपुर आ रही इनोवा कार का पीछा कर रही थी। पुलिस को शक था कि इस इस कार में अमृतपाल सिंह और उसके साथी सवार थे। एक पुलिस चेकपोस्ट कार ने पुलिस को चकमा दे दिया।

पुलिस से कैसे बच निकला अमृतपाल?
18 मार्च के बाद से लगातार अमृतपाल सिंह अपना ठिकाना बदल रहा है। पंजाब पुलिस ने सबसे पहले उसे अमृतसर से गिरफ्तार करने की तैयारी की थी, लेकिन वह अपने साथियों के साथ वहां से भागने में सफल रहा। कहा जाता है कि इस दौरान उसने एक गुरुद्वारे में अपना भेष बदल लिया। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल अपने साथियों के साथ मर्सिडीज कार से जा रहा था।

सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उनके समर्थक चार कार में जा रहे थे। अमृतपाल सिंह के काफिले को एक पुलिस चौकी पर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह बैरिकेडिंग तोड़कर फरार हो गया। अमृतपाल ने आगे चलतकर अपनी गाड़ी बदल गी। इसके बाद उसने ब्रेजा की सवारी की। बाद में उसे एक बाइक पर देखा गया। 

ग्रंथी की बाइक पर सवार होकर हुए फरार
अमृतपाल सिंह 18 मार्च की रात जालंधर से लुधियाना आया था। उसने अपने चार साथियों को जालंधर में ही छोड़ दिया। वे सभी वहां शेखूपुरा गुरुद्वारे में करीब एक घंटे तक रहे। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने अमृतपाल को एक बाइक और एक स्कूटी दी। रात करीब साढ़े नौ बजे अमृतपाल स्कूटी से फरार हो गया। ग्रंथी का बेटा गाड़ी चला रहा था। बाइक पर अमृतपाल का सहयोगी पपलप्रीत सवार था। इसके बाद एक फोटो सामने आई जिसमें अमृतपाल सिंह बाइक को ठेले पर लादे हुए दिख रहा हैं। 

महिला ने दी अमृतपाल को शरण
20 मार्च को अमृतपाल कुरुक्षेत्र पहुंचा, जहां उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होते देखा गया। हरियाणा में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह ने एक महिला बलजीत कौर के घर में शरण ली थी। महिला को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 21 मार्च को एक सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह को दिल्ली के मधु विहार में देखा गया। इस फुटेज में अमृतपाल सिंह ने पगड़ी नहीं पहनी थी। उसने बाल भी छोटे करवा लिए थे।

सरेंडर की तैयारी में था अमृतपाल
इसके बाद 23 मार्च को अमृतपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देखा गया। वहां से वह जालंधर पहुंचा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय चैनल को इंटरव्यू देने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद वह सरेंडर करने की योजना बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने फिर पीछा करना शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें