प्रयागराज-उधना के बीच नियमित दौड़ रही अमृत भारत एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान, आगरा
प्रयागराज-उधना अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन को नियमित करने की घोषणा हुई है। ट्रेन 24 अगस्त से प्रयागराज और 25 अगस्त से उधना से नियमित चलेगी। प्रयागराज जं. से सुबह 5.20 बजे चलकर दोपहर 12.35 बजे ईदगाह जं. पहुंचेगी। उधना से सुबह 6.45 बजे चलकर रात 9.55 बजे ईदगाह जं. पहुंचेगी।

प्रयागराज-उधना-प्रयागराज अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन को रेलवे ने नियमित करने की घोषणा की है। नियमित होने के बाद ट्रेन 20437/20438 नंबर से संचालित होगी। ट्रेन प्रयागराज से 24 अगस्त से व उधना से 25 अगस्त से नियमित संचालित होगी। ट्रेन प्रयागराज जं. से सुबह 5.20 बजे चलकर दोपहर 12.35 बजे ईदगाह जं. पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 4.05 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन उधना से सुबह 6.45 बजे चलकर रात 9.55 बजे ईदगाह जं. पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7.30 बजे प्रयागराज जं. पहुंचेगी।


