एमिटी यूनिवर्सिटी में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने शिक्षा में साहस, चरित्र और करुणा के महत्व पर जोर दिया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यू रामचंद्रन ने विश्वविद्यालय को एक परिवार की तरह बताया, जहां संस्कार और नैतिकता को महत्व दिया जाता है।

रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कैंपस सुविधाओं, संस्थागत मूल्यों, छात्र गतिविधियों तथा विभिन्न सहयोगी प्रणालियों से परिचित कराया गया। चांसलर डॉ अतुल चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए तीन मंत्र- साहस, चरित्र और करुणा को महत्वपूर्ण बताया। यू रामचंद्रन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि एमिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, परंपरा, मूल्य, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी महत्व दिया जाता है।
डॉ प्रीति सहनी व अन्य मौजूद थे।


