गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र ग्रंथ में सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता की अनमोल शिक्षाएं हैं। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1604 में इसके पहले प्रकाश का ऐतिहासिक महत्व याद किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस पवित्र ग्रंथ को गुरु का दर्जा देकर श्री गुरु गोबिंद सिंहजी ने यह संदेश दिया कि जीवन में सही मार्गदर्शन ज्ञान, सत्य और सिद्धांतों से मिलता है। इस पवित्र ग्रंथ में सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता के बारे में अनमोल शिक्षाएं हैं, जो समाज को मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करती रहेंगी।वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1604 में श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी के पहले प्रकाश (स्थापना) के ऐतिहासिक अवसर को याद किया।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।


