बिम्सटेक देश सुनिश्चित करें क्षेत्र में आतंकियों को पनाह न मिले : अमित शाह

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिम्सटेक देशों से आतंकवाद, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने की अपील की। उन्होंने आतंकी पनाह रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने तथा प्रत्यर्पण और कानूनी सहायता में सहयोग का आग्रह किया। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण पर जोर दिया। बिम्सटेक में सात देश शामिल हैं।

बिम्सटेक देश सुनिश्चित करें क्षेत्र में आतंकियों को पनाह न मिले : अमित शाह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिम्सटेक देशों से आतंकवाद, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकियों को इस क्षेत्र में पनाह न मिले। यहां बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाता है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक देशों के बीच साझेदारी का आधार यह विश्वास है कि प्रत्येक सदस्य देश की सुरक्षा व्यवस्था को अन्य सदस्य देशों की सुरक्षा में भी योगदान देना चाहिए। इससे आपसी भरोसा मजबूत होता है। शाह ने आतंकी नेटवर्क को पनाह लेने, ठिकाने और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, संसाधन जुटाने या अन्य सदस्य देशों के खिलाफ गतिविधियां संचालित करने से रोकने के लिए सामूहिक संकल्प का आह्वान किया। उन्होंने सभी सदस्य देशों से अपने राष्ट्रीय कानूनों और लागू समझौतों के अनुरूप पारस्परिक कानूनी सहायता तथा प्रत्यर्पण के मामलों में सहयोग करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रयासों को मजबूत करेगा।

आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग

खुफिया जानकारी साझा करने से मजबूत होगी सामूहिक सुरक्षा

आतंकवाद से निपटने और कानून प्रवर्तन को सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताते हुए गृह मंत्री ने मौजूदा नोडल एजेंसियों के माध्यम से ठोस कार्रवाई में मददगार खुफिया जानकारी साझा करने तथा आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध से निपटने के लिए बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों, उनके सहयोगियों, आपराधिक नेटवर्क, वित्तीय माध्यमों और सीमा पार गतिविधियों से जुड़ी सत्यापित तथा कार्रवाई योग्य जानकारी समय पर साझा करने से सामूहिक सुरक्षा मजबूत हो सकती है।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के प्रयास

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को सहयोग बढ़ाने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या पर शाह ने कहा कि केवल एक देश के प्रयासों से इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि हमें पूरे क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाला दृष्टिकोण अपनाना होगा। मादक पदार्थों से होने वाली अवैध कमाई संगठित अपराध को आर्थिक ताकत देती है और इसका इस्तेमाल आतंकी फंडिंग के लिए भी किया जाता है। नशीले पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले रसायनों का अवैध इस्तेमाल और डार्क वेब के माध्यम से होने वाले लेनदेन इस चुनौती को और जटिल बना देते हैं।

बिम्सटेक संगठन के बारे में

बिम्सटेक क्या है

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। इसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी से लगे देशों और इसके आसपास के क्षेत्र में आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अमित शाह ने बिम्सटेक देशों से किन मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया?−
उन्होंने आतंकवाद, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिम्सटेक देश सुनिश्चित करें क्षेत्र में आतंकियों को पनाह न मिले : अमित शाह