अपनी हार को लेकर आत्ममंथन करें राहुल गांधी, 2029 में एक और हार के लिए रहें तैयार- शाह
अपनी हार को लेकर आत्ममंथन करें राहुल गांधी, 2029 में एक और हार के लिए रहें तैयार- शाह-----------------------------मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर जोरदार पलटवार-कई राज्यों में दशकों...

अपनी हार को लेकर आत्ममंथन करें राहुल गांधी, 2029 में एक और हार के लिए रहें तैयार- शाह---------------------------- -मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर जोरदार पलटवार
-कई राज्यों में दशकों से चुनाव नहीं जीत पाई है कांग्रेस, हो रही है लगातार हार
-झूठ की गूंज से जनता का विश्वास नहीं जीत सकते है राहुल गांधी
--------------------------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए उनको अपनी हार के लिए आत्म-मंथन करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस को 2029 में लगातार चौथी हार के लिए भी तैयार रहना चाहिए, क्योंकि देश की जनता भाजपा, राजग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। शाह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रही है, उससे उसे कोई फायदा नहीं होगा। विपक्षी दल को जनता को समझने और उससे जुड़ने की जरूरत है।
चुनावी हार और एसआईआर पर सवाल
शाह ने गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। शाह ने एसआईआर का जिक्र कर विपक्ष के नेता से पूछा कि 41 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी एसआईआर है। शाह ने कहा कि वह राहुल गांधी और उनके सहयोगियों से कहना चाहते हैं कि वे एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहें। वर्ष 2029 के आम चुनाव में राजग भारी बहुमत से जीतने जा रहा है और कांग्रेस लगातार चौथी बार हार का सामना करेगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि देश की जनता घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की उनकी योजनाओं को जानती है।
उन्होंने पिछले कई चुनावों व मौजूदा निकाय चुनावों में कांग्रेस की लगातार हो रही हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से सीधे सवाल किया कि क्या यह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नतीजा है? एसआईआर की शुरुआत तो 2024 के बाद ही हुई। शाह ने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के प्रमुख नेता बने, फिर पार्टी अध्यक्ष बने और अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, तब से कांग्रेस लगातार चुनाव हारती रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है। मनगढ़ंत मीडिया कार्यक्रमों और झूठ की गूंज के जरिये आप देश की जनता का विश्वास नहीं जीत सकते।
जनता से जुड़ने की जरूरत पर जोर
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बनावटी मीडिया इवेंट्स और झूठ की गूंज से देश के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते हैं। 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए चौदह पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते। वह कांग्रेस पार्टी से आग्रह करते हैं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों में भी बसती है। ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है।
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत
शाह ने कहा कि आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए। भाजपा ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 जीती। गांधीनगर नगर निगम में भाजपा ने 44 में से 38 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी की हर सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई। गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के वोटरों का मूड दिखाती है? और साबित करती है? कि गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी है। शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी ने 41 सालों में एक भी चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। क्या ये एसआईआर का नतीजा है?
अन्य राज्यों के चुनावों का हवाला
भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। तीनों में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में ग्राम समिति के चुनाव हुए थे। 4,600 सीटों में से 3,248 सीट और 900 सीट, कुल मिलाकर 77.5% मत हिस्सेदारी के साथ राजग 4000 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुआ है। जो लोग बैलट पेपर का हवाला देते हैं,उन्हें बताना चाहता हूं कि ये चुनाव बैलट पेपर से हुए हैं। यह बात उस तर्क को पूरी तरह गलत साबित करती है कि बैलेट मशीनों की वजह से बीजेपी चुनाव जीतती है।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि त्रिपुरा में 33 सालों से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं जीता है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को 54 सालों से जीत नहीं मिली है। क्या यह भी एसआईआर का नतीजा है?शाह ने कहा कि देश में ऐसे कई राज्य हैं जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, जहां लोगों ने दशकों से कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है? और हराया है। आज भी कांग्रेस जिस नकारात्मक राजनीति को अपना रही है, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें जनता को समझने और लोगों से जुड़ने की जरूरत है। राहुल गांधी अब भारत की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है। 2029 के आम चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत के साथ आने वाला है? और कांग्रेस की हार होने वाली है।
--------------------------------

