ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशाह ने कहा- राजस्थान में वसुंधरा ही सीएम का चेहरा, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें

शाह ने कहा- राजस्थान में वसुंधरा ही सीएम का चेहरा, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री...

शाह ने कहा- राजस्थान में वसुंधरा ही सीएम का चेहरा, जीतेंगे 180 से अधिक सीटें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जयपुरSun, 22 Jul 2018 06:36 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।

शाह यहां तोतूका भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएंगी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर अघोषित हमला बताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की लड़ाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

शाह ने आगामी राजस्थान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन में 18 घंटे काम करने को कहा। 

इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगी और इस बार की जीत पहले से बड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक के बाद भाजपा विधायक अशोक परनामी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से ऊर्जा से भरे हुए हैं।

राजस्थान दौरे पर आए शाह पार्टी के सांसदों, विधायकों, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, जिला अध्यक्षों और कोर कमेटी/चुनाव प्रचार कमेटी के साथ बैठकें करेंगे।

बड़ी राहत: 88 वस्तुओं पर GST घटा, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट, क्या हुआ सस्ता

निकाह, तलाक, हलाला पर महिलाओं की राय जानेगी शरई कोर्ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें