हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म: अमित
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वास बढ़ता है और बच्चों को सही निर्णय लेने की क्षमता मिलती है। उन्होंने हिंदुस्तान ओलंपियाड की सराहना की और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रांची। शिक्षा एक ऐसी विधा है जिससे विकास की मजबूत आधारशिला रखी जा सकती है। शिक्षित होने से सही निर्णय लेने की क्षमता के साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। यह बात रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व व्यवसायी अमित अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया जाना चाहिए। हिन्दुस्तान ओलंपियाड की सराहना करते हुए उन्होंने इसे स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच बताया। सामाजिक कार्यों से जुड़े अमित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


