चीन से जारी विवाद के बीच एयरफोर्स ने सरकार को भेजा रूस से 33 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव

एएनआई, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने 33 नए एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव दिया है। इनमें रूस के 21 मिग-29 और 12 Su-30MKI एयरक्राफ्ट शामिल हैं। सरकारी...

चीन से जारी विवाद के बीच एयरफोर्स ने सरकार को भेजा रूस से 33 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने 33 नए एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव दिया है। इनमें रूस के 21 मिग-29 और 12 Su-30MKI एयरक्राफ्ट शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि वायुसेना इसके लिए बीते कुछ दिनों से काम कर रही थी, लेकिन अब इसे गति दी गई है। एयरक्राफ्ट खरीदने में 6000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। अगले सप्ताह इसके प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को दिए जाएंगे

सूत्र ने बताया कि प्रस्ताव में 12 Su-30 MKI का अधिग्रहण शामिल है, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में वायु सेना द्वारा गंवाए विमानों की जगह लेगा। भारत ने अलग-अलग बैचों में 10 से 15 साल की अवधि में 272 Su-30 फाइटर जेट्स के ऑर्डर दिए थे। वरिष्ठ अधिकारियों को लगता है कि, विमानों की यह संख्या भारी-भड़कम सर्विस के लिए प्रयाप्त है।

— ANI Digital (@ani_digital) June 18, 2020

भारतीय वायुसेना जो 21 मिग 29 का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, वे रूस के हैं। इसने वायु सेना को नए लड़ाकू विमानों की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करने के लिए इन विमानों को बेचने की पेशकश की है। वायु सेना ने यह जांचने के लिए एक अध्ययन किया है कि क्या ऑफर पर मिग -29 के एयरफ्रेम लंबे समय तक काम करने के लिए पर्याप्त है और वे लगभग नई स्थिति में पाए गए हैं।

मिग -29 को वायु सेना द्वारा उड़ाया जाता है और पायलट इससे परिचित होते हैं, लेकिन रूस द्वारा दी जाने वाली पेशकश अलग है। वायु सेना के पास मिग-29 के तीन स्क्वाड्रन हैं जिसको अपग्रेड करने की आवश्यक्ता है। 

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें