करंट से मौत का शिकार हुए कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के आह्वान

करंट से मौत का शिकार हुए  कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के आह्वान पर शुक्रवार को अमेठी जिला इकाई ने तहसील क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विरोध प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।संघ के पदाधिकारियों ने पिछले 107 दिनों में विद्युत स्पर्शाघात से जान गंवाने वाले 44 संविदा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में लापरवाही और सुरक्षा उपकरणों के अभाव के कारण संविदा कर्मी लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। अमेठी विकासखंड में भी शिव कुमार गुप्ता की लाइन बनाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

श्रद्धांजलि सभा में अरुण मिश्रा, विशाल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, रामकुमार, गौरव तिवारी, मित्रसेन यादवसहित दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार मृतक आश्रितों को तत्काल नौकरी और मुआवजा दे। साथ ही फील्ड में काम करने वाले संविदा कर्मियों को सुरक्षा किट, बीमा और नियमितीकरण की व्यवस्था की जाए। अन्यथा संघ आंदोलन को और तेज करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरंट से मौत का शिकार हुए कर्मियों को दी श्रद्धांजलि