मनरेगा मजदूरों के बराबर हो रसोइयों का मानदेय: राकेश

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

मनरेगा मजदूरों के बराबर हो रसोइयों का मानदेय: राकेशमनरेगा मजदूरों के बराबर हो का मानदेय: राकेशमनरेगा मजदूरों के बराबर हो का मानदेय: राकेशमनरेगा मजदूरो

मनरेगा मजदूरों के बराबर हो रसोइयों का मानदेय: राकेश

अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के बढ़े हुए मानदेय और कैशलेस इलाज तथा बीमा सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है। हमारी मांग है कि रसोइयों को भी मनरेगा मजदूरों के बराबर प्रतिदिन पारिश्रमिक दिया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लगातार मांग की जा रही है। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और उनकी देखभाल में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने के साथ कैशलेस इलाज और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। विधायक ने कहा कि अधिकारी महीने में कम से कम एक दिन बच्चों के साथ एमडीएम जरूर खाएं। इससे न सिर्फ बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा, बल्कि अपने बीच अधिकारियों को पाकर उन्हें प्रेरणा भी मिलेगी。

रसोइयों का सम्मान

डीएम संजय चौहान ने कहा कि रसोइया बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार ने रसोइयों के हितों का ध्यान रखते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से एक रसोइया को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक, कैशलेस इलाज का चेक और एक साड़ी देकर सम्मानित किया गया। एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, डीआईओएस राजेश द्विवेदी, प्रभारी बीएसए हरिओम, डीसी एमडीएम अरुण त्रिपाठी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सरकार की योजनाएं

कमजोर वर्ग के साथ खड़ी है सरकार: जगदीशपुर संवाद के अनुसार रसोइयों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश पासी में रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ खड़ी है। रसोइयों को बढ़ा हुआ मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से उनको परिवार चलाने में सहूलियत मिलेगी।

प्रश्न-उत्तर

✦रसोइयों के लिए मानदेय कितना बढ़ाया गया है?−
रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनरेगा मजदूरों के बराबर हो रसोइयों का मानदेय: राकेश