अमेरिकी शोधार्थी को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा में, अमेरिकी पीएचडी छात्रा आकांक्षा कुमारी को अमेरिका लौटने से पहले सम्मानित किया गया। उन्हें साहित्यिक पुस्तिका कोरं 1.0 और कोल्हान में हो राजभाषा की दावेदारी का अंग्रेजी अनुवाद दिया गया। आकांक्षा ने यहां की संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।

चाईबासा, संवाददाता। हो कला संगम संस्था में रविवार को अमेरिका लौटने के पूर्व कर्नाटक मूल की अमेरिकी पीएचडी शोधार्थी आकांक्षा कुमारी को साहित्यिक पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सकुशल अमेरिका वापसी की कामना की गयी। हो भाषा साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली ने उनको साहित्यिक पुस्तक कोरं 1.0 तथा कोल्हान में हो राजभाषा की दावेदारी नामक पुस्तक की अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तिका प्रदान किया। इस मौके पर आकांक्षा कुमारी ने कहा कि यहां की माटी में संस्कृति जीवंत है। यहां का जीवन दर्शन, परंपराएं अदभुत और आध्यात्मिक भी है। उन्होंने डोबरो बुड़ीउली को सहयोग के लिये आभार जताया। इस दौरान हो भाषा के लेखक, कवि आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:शिल्पे अनन्या पत्रिका के 76वें अंक का विमोचन


