वैकल्पिक मार्ग में फंसी एंबुलेंस, एक घंटे बाद पहुंची प्रसूता के घर

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर, संवाददाता किशनपुर कस्बे के समीप तुर्की पुल के बगल से बनाए गए वैकल्पिक

वैकल्पिक मार्ग में फंसी एंबुलेंस, एक घंटे बाद पहुंची प्रसूता के घर
वैकल्पिक मार्ग में फंसी एंबुलेंस, एक घंटे बाद पहुंची प्रसूता के घर

फतेहपुर, संवाददाता किशनपुर कस्बे के समीप तुर्की पुल के बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की बदहाल स्थिति मंगलवार देर रात एक मरीज के लिए मुसीबत बन गई। प्रसव की सूचना पर महावतपुर असहट गांव जा रही एंबुलेंस वैकल्पिक मार्ग में फंस गई। करीब आधे घंटे तक प्रयास के बावजूद एंबुलेंस बाहर नहीं निकल सकी। जिसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया लेकिन खराब रास्ते के कारण वह भी मौके तक नहीं पहुंच सकी। सूचना पर जेसीबी मशीन बुलाई गई।जेसीबी की मदद से एंबुलेंस को धक्का देकर किसी तरह रास्ते से निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे की देरी हो गई और इसके बाद एंबुलेंस पीड़ित के घर पहुंच सकी।

ग्रामीणों जगदंबा, गुलशन, गयादीन, दशरथ और नीरज आदि ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से लगातार ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, जिससे रास्ता जगह-जगह खराब हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी मरीज की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच पाती। रास्ते की मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैकल्पिक मार्ग में फंसी एंबुलेंस, एक घंटे बाद पहुंची प्रसूता के घर