राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
हिन्दुस्तान, रुडकी
झबरेड़ा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल गतिविधियों का

झबरेड़ा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल गतिविधिटां आयोजति की गई। इनमें छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी और ताइक्वांडो आदि में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुमित स्वामी ने छात्रों को खेलों और शारीरिक फिटनेस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। वहीं, ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने छात्रों को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया।


