इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन नामांकन 15 सितंबर तक

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों को 2026-27 की इन्स्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 12 के छात्रों का ऑनलाइन नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगी। विद्यालयों को विचार प्रतियोगिता आयोजित कर नए विचारों का चयन करने का भी निर्देश दिया गया है।

इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन नामांकन 15 सितंबर तक

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को शैक्षिक सत्र 2026-27 की इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक ऑनलाइन नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 15 सितंबर तक संचालित होगी। डीआईओएस ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय अपने यहां से चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ मौलिक एवं नवाचारी विचारों का ऑनलाइन नामांकन ई-एमआईएएस पोर्टल पर करेगा। इसके लिए विद्यालयों में प्रार्थना सभा, नोटिस बोर्ड और शिक्षकों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने, विद्यार्थियों को नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित करने तथा विद्यालय परिसर में आइडिया बॉक्स स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय स्तर पर विचार प्रतियोगिता आयोजित कर नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण मित्रता, मौलिकता और व्यवहारिकता के आधार पर शीर्ष पांच नवाचारों का चयन किया जाएगा। साथ ही यू-डाइस कोड का सत्यापन, नए विद्यालयों का पंजीकरण, छात्र-छात्राओं के बैंक खातों का विवरण तथा ऑनलाइन आवेदन में बैंक संबंधी सभी सूचनाएं सही दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि विद्यार्थियों के विचारों को गुणवत्तापूर्ण और मौलिक स्वरूप देने में पूरा सहयोग करें। विज्ञान क्लब, गणित क्लब, ईको क्लब, विज्ञान शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के सहयोग से कार्यशालाएं आयोजित कर छात्रों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइन्स्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन नामांकन 15 सितंबर तक