कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीम क्वार्टर फाइनल में

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की फुटबॉल टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अलीगढ़ को 2-0 से हराया और आजमगढ़ के साथ ड्रॉ किया। देवीपाटन के खिलाफ उन्हें वॉकओवर जीत मिली। इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीम क्वार्टर फाइनल में

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बलिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अम्बेडकरनगर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। अम्बेडकरनगर की टीम ने अलीगढ़ को 2-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं आजमगढ़ के साथ मुकाबला ड्रा रहा, जबकि देवीपाटन के विरुद्ध टीम को वॉकओवर के जरिए जीत मिली। इन परिणामों के आधार पर अम्बेडकरनगर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अम्बेडकरनगर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीम क्वार्टर फाइनल में