कदाचारमुक्त वातावरण में ली गई परीक्षा
बड़हरिया के अम्बेडकर इंटर महाविधालय में 11वीं और 12वीं के त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। दोनों पालियों में छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा रोड स्थित अम्बेडकर इंटर महाविधालय में 11वीं एवं 12वीं सत्र-2026-28 एवं 2025-27 का त्रैमासिक परीक्षा के दूसरे दिन दर्शन शास्त्र और भौतिकी की परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा का आयोजन
दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ किया गया है जिसमें प्रथम पाली में भौतिकी एवं दर्शन शास्त्र तथा द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान एवं राजनीतिक विज्ञान के साथ परीक्षा का आगाज हो गया जहां भौतिकी में छात्र छात्राए बहुत उत्साहित दिखे। वहीं रसायन विज्ञान में छात्राएं परेशान रहीं 11वीं का त्रैमासिक और 12वीं का अर्धवार्षिक परीक्षा एक साथ ही सम्पन्न कराया जा रहा है, परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा मुख्य परीक्षा से वंचित किया जाएगा जिसकी जानकारी महाविधालय के प्राचार्य सह सचिव प्रो० ई आलोक कुमार ने दी, प्राचार्य ने बताया कि आज त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा बिहार बोर्ड के दिशानिर्देश पर प्रथम पाली 9:30 बजे से तथा द्वितीय पाली 2 बजे से प्रारंभ किया गया है जिसका समापन 28 सितम्बर को होगा
छात्रों की उपस्थिति
प्रथम दिन शत् प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त हुआ है, परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेश राम ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 958 छात्र/छात्राएं और कला संकाय में 215 छात्र/छात्राएं 11 वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं जहां वीक्षक प्रो रामबदन यादव, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो नजहत फातिमा, प्रो मुर्तुजा अली, प्रो सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रो अन्नी कुमारी,प्रो मो फारूक, प्रो पिंटू कुमार यादव, प्रो परमेश्वर कुमार राम, प्रो शैलेन्द्र कुमार, प्रो तनवीर आलम, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो शमीम अहमद, प्रो असरार खान, प्रो नीलकांत सिंह निराला, संतोष कुमार, अजित कुमार यादव, हरेंद्र कु.यादव, धर्मजीत कुमार यादव, धीरज पटेल, मनंजय कुमार, बीरबल गिरी,टुनटुन शर्मा, जगलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, बबीता देवी, सुनैना देवी, आशा देवी, चंद्रावती देवी आदि वीक्षक उपस्थित रहे ।

