जम्मू कश्मीर: 'प्रथम पूजा' के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा मंदिर में 'प्रथम पूजा' की। यह 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत है। उन्होंने भक्तों से तीर्थयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी।

जम्मू कश्मीर: 'प्रथम पूजा' के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में 'प्रथम पूजा' की। इसके साथ ही तीन जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'प्रथम पूजा' संपन्न होती है। मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी के भक्तों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रा में शामिल होने और इस आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक भक्तों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और यादगार तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं।

57 दिनों की अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को दो पारंपरिक मार्गों, अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग से औपचारिक रूप से शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर संपन्न होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजम्मू कश्मीर: 'प्रथम पूजा' के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ