509 आर्मी बेस वर्कशॉप के तैराक अमर ने जीते दो स्वर्ण
हिन्दुस्तान, आगरा
509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत तैराक अमर अवस्थी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने मास्टर 6 वर्ग की 50 मीटर सरफेस स्विमिंग में 23.98 सेकंड और 50 मीटर एप्निया स्विमिंग में 21.46 सेकंड का समय दर्ज किया। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 1,200 तैराक शामिल हुए। अमर ने अपनी सफलता का श्रेय सहयोगियों और परिवार को दिया।

509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत तैराक अमर अवस्थी ने राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर सरफेस स्विमिंग और 50 मीटर एप्निया स्विमिंग में यह मुकाम हासिल किया। पुणे में आयोजित हुई चैंपियनशिप में 12 राज्यों के जूनियर, सीनियर और मास्टर कैटेगरी में 1200 तैराकों ने प्रतिभाग किया। अमर ने मास्टर 6 वर्ग में 50 मीटर सर्फेस फिंसमिंग में 23.98 सेकंड और 50 मीटर अप्निया में 21.46 सेकंड का समय दर्ज कर स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पिछले साल मंगलूरु में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी इन्हीं दोनों प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीते थे।
अमर का कहना है कि 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से मुकाम हासिल किया। इसमें उनके परिवार का हमेशा से योगदान रहा है।

